विलोम शब्द

किसी शब्द का उल्टा या विपरीत अर्थ देने वाले शब्द को विलोम शब्द कहते है | विलोम शब्द को विपरीतार्थक, उल्टा, प्रतिलोमार्थक आदि नामों से जाना जाता है |

पाठकगण विलोम शब्द लिखते समय यह ध्यान दे कि संज्ञा , विशेषण ,क्रिया ,क्रिया विशेषण का विलोम उसी पद में होता है ,अर्थात संज्ञा पद का विलोम संज्ञा पद ही होता है | उसी प्रकार अन्य पद पर भी ध्यान देना आवश्यक है | उपसर्गों की सहायता से भी विलोम शब्दों का निर्माण होता है |

उदाहरण – जैसे ‘ आस्तिक ’ शब्द का अर्थ है – ईश्वर में विश्वास करने वाला | यदि हमें इसका विलोम करना है तो सर्वप्रथम हम उसके अर्थ के विपरीत अर्थ देने वाले सटीक शब्द का चयन करके विलोम करेगे | आस्तिक का विलोम शब्द ‘ नास्तिक ’ होगा | नास्तिक शब्द का अर्थ है – जो ईश्वर में विश्वास नहीं करता है | उसी प्रकार अन्य विलोम शब्दों को जाना जा सकता है |

विलोम शब्दों की सूची

शब्द विलोम
अथ इति
अमृत विष
अंगीकार अनंगीकार
आदि अंत
अतिवृष्टि अनावृष्टि
अधम श्रेष्ठ
अंतरंग बहिरंग
अंतिम अनंतिम
अंधकार प्रकाश
अनिवार्य वैकल्पिक
अधूरा पूरा
आकर्षण विकर्षण
आदान प्रदान
अकंटक कंटकित
अगम सुगम
अनुकूल प्रतिकूल
अधिक न्यून
अनुराग विराग
अकर्मक सकर्मक
अक्षम सक्षम
अवलम्ब निरालम्ब
अज्ञ विज्ञ /प्रज्ञ
अमीर गरीब
अपना पराया
अल्पायु दीर्घायु
अक्षत विक्षत
अग्नि जल
अग्रगामी पश्चगामी
अत्यधिक अत्यल्प
अद्यतन अनद्यतन / पुरातन
अधिकारी अनधिकारी
अधिकृत अनधिकृत
अधीन स्वतंत्र / अनधीन
अनुज अग्रज
अनुयायी विरोधी
अनुरक्त विरक्त
अमर मर्त्य
अर्थ अनर्थ
अन्वय अनन्वय
अवार्चीन प्राचीन
अवनि अम्बर
अवर प्रवर
अश्लील श्लील
असूया अनसूया
अस्त उदय
अर्पण ग्रहण
अभिज्ञ अनभिज्ञ
अमावस्या पूर्णिमा
अल्पप्राण महाप्राण
अनुलोम प्रतिलोम
असीम ससीम
आग्रह दुराग्रह
आगमन प्रस्थान
आदान प्रदान
आकर्षण विकर्षण
आहार निराहार
आधुनिक प्राचीन
आबाद बर्बाद
आयात निर्यात
आकांक्षा अनाकांक्षा
आचार अनाचार
आनंद शोक
आय व्यय
आर्य अनार्य
आगामी गत
आध्यात्मिक भौतिक
आर्द्र शुष्क
आधार निराधार
आस्तिक नास्तिक
आस्था अनास्था
आहूत अनाहूत
आहार्य अनाहार्य
आडम्बर अनाडम्बर / सादगी
आत्मनिर्भर परजीवी
आरोहण अवरोहण
आतप निरातप
आरूढ़ अनारूढ़
आश्रित अनाश्रित
आचार अनाचार
आमिष निरामिष /सामिष
इष्ट अनिष्ट
इच्छित अनिच्छित
इच्छा अनिच्छा
इहलोक परलोक
ईश्वरवादी अनीश्वरवादी
ईप्सित अनीप्सित
ईर्ष्या प्रेम
उत्कर्ष अपकर्ष
उग्र सौम्य
उचित अनुचित
उद्यमी आलसी
उत्थान पतन
उत्तर दक्षिण
उपजाऊ बंजर
उत्कृष्ट निकृष्ट
उन्नति अवनति
उत्तरार्ध पूर्वार्द्ध
उदांत अनुदांत
उपमेय अनुपमेय
उपेक्षा अपेक्षा
उन्मुख विमुख
उत्तरायण दक्षिणायन
उल्लास विषाद
उर्वर ऊसर
ऊँचा नीचा
ऋजु वक्र
ऋणात्मक धनात्मक
ऋणग्रस्त ऋणमुक्त
ऋत अनृत
एक अनेक
एकत्र विकीर्ण
एकाग्रता चंचलता
एकार्थक अनेकार्थक
एकाग्रचित्त अन्यमनस्क
एड़ी चोटी
एकनिष्ठ सर्वनिष्ठ
ऐसा वैसा
ऐतिहासिक अनैतिहासिक
ऐहिक पारलौकिक
ओजस्वी निस्तेज
औपचारिक अनौपचारिक
औरत आदमी
कृतज्ञ कृतघ्न
क्रिया प्रतिक्रिया
केंद्रित विकेंद्रित
कम अधिक
कच्चा पक्का
कंजूस शाहखर्च / उदार
कटु प्रिय
कठोर कोमल
कथ्य अकथ्य
कनिष्ठ ज्येष्ठ / वरिष्ठ
कर्कश मधुर
कपूत सपूत
कलंकित निष्कलंकी
क्रय विक्रय
क्रूर दयालु
कामी निष्काम
कीर्ति अपकीर्ति
कदाचार सदाचार
कुकृत्य सुकृत्य
कृष्ण श्वेत
कृत्रिम प्रकृत
कृपण दाता
क्रोध क्षमा
कृश पुष्ट
खंडन मंडन
खेद प्रसन्नता
खरीद बिक्री
खूबसूरत बदसूरत
खरा खोटा
खुशी गम
खास आम
गणतंत्र राजतंत्र
गमन आगमन
गरल सुधा
गहरा छिछला / उथल
गुण अवगुण
गुप्त प्रकट
गौण मुख्य
गूढ़ अगूढ़
गलत सही
गोचर अगोचर
घरेलू जंगली
घृणा प्रेम
घात प्रतिघात
घाटा मुनाफा / फायदा
घना विरल
घटित अघटित
चर अचर
चतुर मूर्ख
चौड़ी संकरी / तंग
चल अचल
चिरंतन नश्वर
चुस्त ढीला
चेतन जड़ /अचेतन
चिरंजीवी अल्पजीवी
चिंता शांति
छूत अछूत
छोटा बड़ा
छली निष्छल
छाँह धूप
छंदबद्ध छंदमुक्त
जड़ चेतन / जंगम
जंगम स्थावर
जय पराजय
जन्म मरण
जल थल
जटिल सरल
जरूरी गैरजरूरी
जवानी बुढ़ापा
जातीय विजातीय
जागरण निद्रा / सुषुष्ति
जारस औरस
जीर्ण अजीर्ण
ज्येष्ठ कनिष्ठ
ज्वार भाटा
ज्योति तम
जेय अजेय
झूठ सच
झोपड़ी महल
टूटना जुड़ना
ठोस तरल / द्रव
ठंडा गर्म
डरपोक निडर
ढंग बेढंग
तिरोभाव आविर्भाव
तीव्र मंद
तिरस्कार स्वागत
तिमिर आलोक
तुकांत अतुकांत / मुक्तक
तुच्छ महान
तपन ठंडक
तर्कपूर्ण कुतर्कपूर्ण
तरूण वृद्ध
तनय तनया
त्याज्य अत्याज्य /ग्राह्य
थोक खुदरा /फुटकर
थाह अथाह
थोड़ा अधिक
दबंग दब्बू
दाग बेदाग
दिवा रात्रि
दु:ख सुख
दुराचार सदाचार
दुर्लभ सुलभ
दीर्घकाय कुशकाय
दास स्वामी
दुर्जन सज्जन
द्वैत अद्वैत
देव दानव
दुराग्रह आग्रह
दाता कृपण / कंजूस
दूषित स्वच्छ
द्रुत विलम्बित
देश विदेश
दुर्भाग्य सौभाग्य
दृढ़ विचलित
दीर्घ ह्रस्व
दमित उत्तेजित
धर्म अधर्म
ध्वंस निर्माण
धृष्ट नम्र
धीर अधीर
न्यून अधिक
नूतन पुरातन
नकारात्मक सकारात्मक
निंदा प्रशंसा / स्तुति
नगर ग्राम
निरामिष सामिष
नित्य अनित्य
निरक्षर साक्षर
निरर्थक सार्थक
नर्क स्वर्ग
निर्गुण सगुण
निर्भीक भयभीत
निर्मल मलिन
निरोग रोग
नास्तिक आस्तिक
नेक बद
नि:सीम ससीम
निषिद्ध विहित
निर्बल सबल
निष्क्रिय सक्रिय
नीरस सरस
निर्लज्ज सलज्ज
निष्काम सकाम
पद्य गद्य
पक्ष विपक्ष
पंडित मूर्ख
पक्का कच्चा
पतनोन्मुख विकासोन्मुख
पता लापता
प्रज्ञ मूढ़
प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष /परोक्ष
प्रधान गौण
प्रवृत्ति निवृत्ति
प्राकृतिक अप्राकृतिक
पूर्ववर्ती उत्तरवर्ती / परवर्ती
पृथक संयुक्त
प्रश्न उत्तर
प्रस्तुत अप्रस्तुत
प्राचीन अर्वाचीन /नवीन
प्रासंगिक अप्रासंगिक
प्रीति द्वेश
परकीय स्वकीय
पौरूष स्त्रीत्व
प्रमेय अप्रमेय
प्रवेश प्रस्थान
पोषक शोषक
प्रलय सृष्टि
पूर्वाह्न `अपराह्न
फूल काँटा
फैला सिकुड़ा
फलित अफलित
बंजर उर्वर
बाढ़ सूखा
बंधन मोक्ष / मुक्ति
बुरा भला
बेडौल सुडौल
बहिरंग अंतरंग
बेगम बादशाह
भाव अभाव
भूत भविष्य
भूतपूर्व अभूतपूर्व
भौतिक आध्यात्मिक
भोग़ी योगी
मानव दानव
मंद शीघ्र
मंगल अमंगल
मर्त्य अमर्त्य
मूक वाचाल
मिलन विरह
मानवता नृशंसता
मित्र शत्रु
मिथ्या सत्य
मीठा नमकीन / तीखा
मृत्यु जीवन
योगी भोगी
यथार्थ अयथार्थ / काल्पनिक
यश अपयश
युद्ध शांति
यौगिक अयौगिक
योग्य अयोग्य
यादृश तादृश
रसवान नीरस
राजा रंक
राग विराग /द्वेश
रोगी निरोगी
रूपवान कुरूप
रक्षक भक्षक
रद्द बहाल
लाभ हानि
लायक नालायक
लिखित मौखिक
लिप्त निलिप्त
लौकिक अलौकिक
लोभ त्याग
वक्र ऋजु / सरल
वांछित अवांछित
वादी प्रतिवादी
विख्यात कुख्यात
विधवा सधवा
विधि निषेध
विशेष सामान्य
व्यय आय
वैमनस्य सौमनस्य
शुष्क आर्द्र
शुक्लपक्ष कृष्णपक्ष
शाश्वत क्षणिक
शुभ अशुभ
शाप वरदान
शीतल उष्ण
शीर्ष तल
`श्यामा गौरी
श्लील अश्लील
श्रोता वक्ता
श्रेष्ठ अधम
षंड मर्द
संधि विग्रह
संपन्न विपन्न
सनाथ अनाथ
सुगंध दुर्गंध
सुखांत दुखांत
सुपुत्र कुपुत्र
सक्षम अक्षम
समापन उद्घाटन
सद्भाव दुर्भाव
सभय निर्भय
समर्थक विरोधी
सशुल्क नि:शुल्क
सुशील दु:शील
सत्य असत्य
स्थावर जंगम
स्थूल सूक्ष्म
हर्ष विषाद / शोक
हिंसा अहिंसा
हार जीत
होनी अनहोनी
क्षमा दण्ड
क्षणिक शाश्वत
त्रुटि अत्रुटि / सही
ज्ञानी अज्ञानी
ज्ञान अज्ञान

 


Comments are closed.

वेबसाइट के होम पेज पर जाने के लिए क्लिक करे

Donate Now

Please donate for the development of Hindi Language. We wish you for a little amount. Your little amount will help for improve the staff.

कृपया हिंदी भाषा के विकास के लिए दान करें। हम आपको थोड़ी राशि की कामना करते हैं। आपकी थोड़ी सी राशि कर्मचारियों को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

[paytmpay]