पर्यायवाची शब्द

– किसी भी शब्द के समान अर्थ देने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते है | पर्यायवाची शब्द को समानार्थक , तुल्यार्थक या समानार्थी शब्दों द्वारा जाना जाता है |  एक शब्द के कई पर्यायवाची शब्द होते है परंतु उसके प्रयोग गुण , धर्म के आधार पर अलग – अलग होते है | प्रत्येक नाम सभी स्थानों पर प्रयोग नहीं होता |

उदाहरण – “ अग्नि ” शब्द के पर्यायवाची शब्द है – अनल , पावक , आग आदि |

ये शब्द अग्नि का ही अर्थ देते है इसलिये ये अग्नि के पर्यायवाची शब्द कहलाते है |

पर्यायवाची शब्दों की सूची

शब्द पर्यायवाची शब्द
अग्नि आग , पावक ,अनल , ज्वाला , हुताशन ,वैश्वानर , धूम्रकेतु , रोहिताश्व , कृषानु , दहन, वह्नि
अंधकार तम, तिमिर, अंधेरा, तमस, अंधियारा
अंग तन, शरीर, काया, देह
अंकुर कलिका, कोंपल, कल्ला, अँखुआ
अरण्य जंगल, कानन, वन, विपिन, अटवी
असुर दानव, राक्षस, निशाचर , यातुधान, सुरारि, दैत्य, तमीचर
अदृश्य गायब, ओझल, लुप्त, अंतर्धान, तिरोहित
अनुपम अनोखा , अपूर्व , अद्भुत , अनूठा , बेमिसाल , निराला , विलक्षण
अंधा नेत्रहीन , दृष्टिहीन , चक्षुहीन , सूरदास
अहंकार गर्व , मद , घमण्ड , दम्भ , दर्प, अकड़ , शेखी
अतिथि मेहमान , अभ्यागत , पाहुना
अकाल भुखमरी , सूखा , दुभिक्ष
अमृत पीयूष , सोम , अमी, अमिय , मधु, सुरभोग
अध्यापक आचार्य , गुरू , उपाध्याय , प्रवक्ता , शिक्षक
अपमान बेइज्जती , तिरस्कार ,निरादर , अनादर , उपेक्षा
अश्व तुरंग ,हय ,घोड़ा , घोटक , बाजि
अनार शुकप्रिय , दाड़िम , रामबीज
अज ब्रह्मा , ईश्वर
अभिजात कुलीन ,श्रेष्ठ, योग्य, सम्भ्रांत
अभिप्राय अर्थ , तात्पर्य, मतलब , आशय , व्याख्या
अधर ओठ, रदच्छद , ओष्ठ
अनाज शस्य , अन्न, धान्य ,खाद्यान्न , गल्ला
अनुमान कयास, अंदाज , अटकल
अन्य भिन्न, दूसरा , अलग, पृथक
अजेय अपराजित , अपराजेय , अजित
अनुचर सेवक , भृत्य , परिचारक , दास
अंवेषण शोध , अनुसंधान , जाँच , गवेषण
अप्सरा देवकन्या , देवांगना , सुरबाला , देवबाला
अधिकार `प्रभुत्व, स्वामित्व, हक , आधिपत्य
अनुमति मंजूरी ,स्वीकृति , इजाजत , अनुज्ञा , आज्ञा
अशुद्ध अपवित्र, दूषित ,गंदा , मलिन
अधीन पराधीन , पराश्रित , मातहत, निर्भर
अध्यक्ष प्रधान , मुखिया , प्रमुख
अपराध जूर्म, कसूर , दोष
अर्जुन गाण्डीवधारी, धनंजय, पार्थ, सव्यसाची , द्रोणशिष्य
अवनति उतार , गिराव, अपकर्ष , ह्रास
अच्छा बढ़ि‌या, चोखा , आला , उम्दा
अचेत चेतनाहीन , बेखबर , मूर्छित
अंत समाप्ति, इति , आखीर
आकाश गगन , नभ, व्योम, अम्बर, शून्य , अभ्र,अनंत , अंतरिक्ष
आम रसाल , आम्र , फलश्रेष्ठ , पिकबंधु , अमृतफल
आँख नयन , नेत्र , लोचन ,विलोचन , अक्षि, दृग , चक्षु
आँसू नेत्रनीर , अश्रु , नयनजल , नेत्रवारि
आँधी प्रभंजन , झंझावत , बबंडर , तूफान
आँगन बाड़ा , प्रांगण, अंगना
आकर्षक लुभावना , मोहन , मनोहारी , दिलकश
आज्ञा इजाजत, सहमति , मंजूरी , अनुमति
आवेग त्वरा , स्फूर्ति ,तेजी , जोश
आशीर्वाद आशीर्वचन ,आशीष , मंगलकामना
आदरणीय मान्यवर, पूजनीय, पूज्य, मानवीय, सम्मान्य
आकाशगंगा मंदाकिनी, स्वर्गनदी, नभगंगा, सुरनदी
आदर्श प्रतिरूप, नमूना , मानक, प्रतिमान
आयुष्मान चिरंजीव , शतायु, दीर्घजीवी, चिरायु, दीर्घायु
आश्रय अवलम्ब, आधार , सहारा, प्रश्रय
आधुनिक अर्वाचीन , नव्य, वर्तमानकालीन , नूतन
आलसी ठलुआ, निकम्मा, निरूद्यमी, काहिल, सुस्त
आहार खाना , भोजन, खाद्य वस्तु
आश्चर्य कुतूहल , अचरज , कौतुक , अचम्भा
आदि प्रारम्भ , प्रथम , पहला ,शुरु का ,आदिम
इंद्र शचीपति, देवराज, पुरुंदर, सुरपति, मेघपति , सुरेश , सुरेंद्र , शक्र , वज्रधर
इंद्रपुरी देवलोक , अमरावती, सुरपुर, देवेंद्र्पुरी
इंद्राणी शची , शतावरी ,इंद्रा
इंद्रधनुष सप्तकर्ण , इंद्रधनु , सुरचाप
इच्छुक संकेत , इशारा , इंगित
इच्छा रूचि , कामना, मर्जी, चाह , वांछा
ईश्वर प्रभु, अजे , जगदीश , परमेश्वर , परमात्मा, जगन्नाथ
ईनाम पुरस्कार , उपहार, पारितोषिक , बख्शीश
ईर्ष्या जलन, डाह , द्वेष , मत्सर , स्पर्धा, कुढ़न
ईख गन्ना , पेड़ी , रसद, ऊख
उत्तम श्रेष्ठ, प्रवर, अच्छा, बेहतरीन , उत्कृष्ट
उत्थान उत्कर्ष, उत्क्रमण, आरोह
उत्पत्ति उद्गम , जन्म , उद्भव, आविर्भाव
उद्धार मुक्ति, अपमोचन , मोक्षण, छुटकारा
उपासना पूजा, अर्चना, इबादत, आराधना
उल्टा प्रतिकूल , प्रतिलोम , औंधा
उपमा सादृश्य, समानता, तुलना
उपकार भलाई, नेकी, कल्याण , हित
उपालंभ शिकायत, उलाहना, शिकवा
उल्लू लक्ष्मीवाहन , कौशिक , उलूक
उत्कंठ उत्सुकता, लालसा, आतुरता , प्रवलेच्छा
उदासीन वीतराग , विरक्त , अनासक्त , निर्लिप्त
उदर जठर , कुक्ष, पेट
ऊँट उष्ट्र , मरुयान , लम्बोष्ठ, महाग्रीव
ऊसर अनुपजाऊ, अनुर्वर, सस्यहीन
ऊष्मा तपन, ताप, गर्मी, उष्णता
ऊर्जा ओज , शक्ति, स्पूर्ति
ऊँचा उत्तुंग , गगनचुम्बी , लम्बा, उच्च , बुलंद
ऊँघ झपकी , अलसाई, अर्धनिद्रा , तंद्रा , ऊँघाई
ऊधम हंगामा , धमाचौकड़ी , उपद्रव, हुल्लड़
ऋद्धि सम्पन्नता , वृद्धि, बढ़ोत्तरी , समृद्धि
ऋषि महात्मा , मनीषी, साधु, मुनि, मंत्रद्रष्टा
एकान्त विजन , शून्य, निर्जन , सुनसान
एहसान अनुग्रह , आभार, कृतज्ञता
ऐश्वर्य ऋद्धि , सम्पन्नता , श्री, सम्पदा
ओस हिमकण, तुहिनकण, तुषार , शबनम , हिमबिंदु
ओछा क्षुद्र, छिछोरा , कमीना, हल्का , टुच्चा
और ज्यादा , अधिक , बढ़कर
कमल राजीव, नीरज, पंकज, अरविंद, सरोज, जलज, जलजात, वारिज, शतदल , पुष्कर, कुवलय, पुण्डरीक, इंदीवर, अम्बुज, पद्म, सरोरुह, कंज, अम्भोज, उत्पल
कल्पवृक्ष कल्पद्रुम , कल्पतरु, परिजात , मंदार , सुरद्रुम , सुरतरु, कल्पशाल
कपड़ा पट, वसन , वस्त्र, अम्बर, परिधान , दुकूल
कबूतर रक्तलोचन, हारीत, परेवा , कपोत
कर्ण कौंतेय , सूर्यपुत्र , सूतपुत्र , राधेय
कर्ज उधार , देनदारी , देयता , ऋण
कामदेव अनंग, मनोज , ,मन्मथ, कंदर्प , रतिपति , स्मर , कुसुमायुध , मार , मकरध्वज, मनसिज , पंचबाण , केतन , मदन , मीनकेतु, मनोज , अदेह
किरण रश्मि , अंशु, मरीचि, मयूख, ज्योति , दीप्ति, दीधिति
कांति आभा, प्रभा, चमक, द्युति
कुबेर धनेश , धनद , किन्नरेश , धनपति , अलंकेश , धनपाल
कली मुकुल , नवपल्लव , ताम्रपल्लव , कलिका , कोंपल, अँखुवा
कोयल पिक, बसंतदूत , मदनशलाका , कलकंठ , श्यामा , काकपाली , कोकिल , परभृत , कलापी , कलघोष
कौवा काक , वायस , काग , करकट , पिशुन , करठ
कृष्ण मुरलीधर, गिरिधर ,कन्हैया , वासुदेव, मोहन , गोपाल , नटवर , रणछोड़ , पद्मनाभ , चक्रपाणि , राधास्वामी , नंदलाल , केशव ,गोविंद, नारायण , जनार्दन , पुरुषोत्तम , अच्युत , कैटमारि, घनश्याम , ब्रजबल्लभ , दामोदर
केला कदली , मोचा , रम्भा , गजवसा , भानुफल
कंदरा गुफा, गह्वर , खोह , गुहा
कुत्ता श्वान , कुक्कुर , श्वजन , कूकर , गंडक
कस्तूरी मृगनाभि , मदलता , मृगमद
कब्ज मलबंध , मलावरोध, बद्धकोष्ठ, कोष्ठबद्धता
कार्तिकेय स्कंद, षडानन,  कुमार , शरभव
केश बाल,अलक ,चिकुर, शिरोरूह
केवट मल्लाह , खेवट , धीवर, मांझी, नाविक
क्रोध गुस्सा , अमर्ष, आक्रोश , तैश , क्षोभ, कोप
खग पंक्षी , विहंग , विहग , पखेरु , चिड़िया , शकुनि , द्वित
खल  दुष्ट , दुर्जन, धूर्त , शठ, पामर , अधम , नृशंस, नीच
खिड़की गवाक्ष, झरोखा , दरीचा , वातायन , बारी
खम्भा खम्भ, स्तम्भ, यूप
खंड अंश , भाग , टुकड़ा
गंगा भागीरथी , जाह्नवी, त्रिपथगा, मंदाकिनी, अलकनंदा , देवपगा , सुरसरि , देवनदी , नदीश्वरी
गणेश गजानन, विनायक, लम्बोदर , गजबदन , गणाधि , मोदकप्रिय , मूषक-वाहन , गौरीसुत , एकदंत
गरूण वैनतेय, पक्षिराज , खगेश , हरिवाहन, पन्नगारि , नागांतक
गृह घर , निकेतन , शाला, निलय ,आगार , मंदिर,धाम , निकेत , भवन, आलय
गर्व  दम्भ, दर्प, घमंड , अभिमान, अकड़
गीदड़ श्रृंगाल, सियार , जम्बुक
गदहा गधा, गर्दभ, खर, वैशाखनंदन , रासभ, वेशर
गाय गऊ, धेनु, दोग्धी, सुरभि, पयस्विनि, गौ, भद्रा, सुरभिवच्छा
गुलाब पाटल, शतपत्र, वृत्तपुष्प, स्थलकमल
घोड़ी अश्विनी, प्रसूका , वामी , प्रसू
घी घृत , नवनीत, अमृत, हव्य
घड़ा धट, कुंभ,कलश, गगरा
चंद्रमा चाँद , इंदु, विधु, तारापति, शशि, राकेश , रजनीश, विभाकर , मयंक, तारकेश , निशाचर , सुधाकर, कलानिधि , शशांक
चाँदनी कौमुदी, चंद्रिका , ज्योत्सना, चंद्रमरीचि, तरंगिणी, चंद्रकला
चपला बिजली, दामिनी, चंचला, विद्युत , तड़ित
चतुर चालाक , निपुण, पटु, नागर , दक्ष, प्रवीण, कुशल,
चाँदी रजत, रूपा, रूपक
चौकीदार पहरेदार ,प्रहरी, गारद
चापलूसी चाटुकारी, मिथ्या प्रसंसा , खुशामद, चमचागिरी, लल्लोचप्पों, चिरौरी
छिपकली गोधिका, माणिक्य, विषतूलिका
छल कपट, प्रपंच, फरेब , चकमा
छुटकारा मुक्ति , रिहाई, निजात
जंगल वन , अरण्य , विपिन , कानन , बीहड़ , विटप
जल सलिल , नीर , वारि, पय, पानी, अम्बु, तोय
जड़ निर्जिव, अचेतन , स्थावर , प्राणरहित , अचर
जोकर हँसोड़ , मजाकिया , ठिठोलिया, मसखरा
जीभ रसना , जिह्वा , रसज्ञा , रसिका
जादू माया, इंद्रजाल, तिलस्म
जीविका आजीविका , गुजारा , वृत्ति, रोजी
जूता उपानह, पदत्राण ,पनही , चर्मपादुका
जानकी सीता , जनकतनया , वैदेही, मैथिली , जनकसुता
जंग युद्ध , लड़ाई , रण, समर , संग्राम
ज्वाला लौ, लपट, अग्निशिखा
झंडा ध्वज , निशान, पताका, केतु
झरना प्रपात, निर्झर, स्त्रोत , उत्स
झूठ असत्य , अनृत , अतभ्य, मिथ्या, वितभ्य
झोपड़ी पर्णकुटी, कुंज, कुटिया, कुटी
टीका भाष्य, व्याख्या, वृत्ति, भाषांतरण, विवृत्ति
टक्कर धक्का , ठोकर , समाघात , भिड़ंत
ठग प्रवंचक , वंचक , जालसाज , अड़ीमार , प्रतारक
ठिठोली मजाक , व्यंग,उपहास, व्यंग्योक्ति
डायरी दैनिकी , दैनंदिनी, रोजनामचा
डाकू दस्यु , बटमार , डकैत , लुंठक , साहसिक
ढिठाई अशिष्टता , अविनय , धृष्टता , प्रगल्भता
ढोंगी पाखण्डी , छली, कपटी ,रंगा सियार , बगला भगत
तनिक थोड़ा , किंचित, रंचमात्र , लेशमात्र
तरंग ऊर्मि, लहर , वीचि , उल्लोल , हिलोर
तलवार खड्ग , शमशीर , असि, तेग
तानाशाह अधिनायक , निरंकुश शासक
तरु पादप, पेड़, विटप, द्रुम
तोता शुक, सुग्गा, दाड़िम प्रिय, रक्ततुण्ड, कीर
तालाब सरोवर, पुष्कर , पोखरा , जलवान, तड़ाग, पद्माकर, ह्द
तारा नक्षत्र, उडुगण, तारक
थोथा खोखला, रिक्त, खाली , पोला
दया अनुकम्पा, रहम, तरस, करूणा
दरिद्र निर्धन , गरीब, कंगाल , रंक, अकिंचन, विपन्न
दाँत दंत, रदन, रद
दवा दवाई, औषधि , औषध
दु:ख दर्द, वेदना, यातना, शोक , कष्ट, विषाद , यंत्रणा
दल यूथ , जत्था, गिरोह, समूह, संघ
दुर्गा भवानी, चंडिका, कल्याणी, महागौरी, चामुण्डा , चण्डी, कामाक्षी, ज्वाला , शेरावाली , गौरी, काली
दास सेवक ,भृत्य, परिचायक, नौकर, चाकर, किंकर
दासी नौकरानी, अनुचरी, बाँदी, परिचायिका , किंकरी
दिनाँक तिथि, तारीख, मिति
दिव्य अलौकिक, लोकातीत, लोकोत्तर, स्वर्गिक
द्रौपदी पांचाली , कृष्णा, द्रुपदसुता , याज्ञसेनी
धनुर्धर धन्नी, तीरंदाज , निषंगी
धंधा रोजगार, कामकाज , व्यापार , व्यवसाय
धनुष शरासन , कोदंड , चाप, कमान, पिनाक
धात्री दाई, धाया, अम्मा
नंगा नग्न, दिगम्बर, खुला, अनावृत्त, निर्वस्त्र
 नक्षत्र तारा, सितारा, खद्योत, उदु, ऋक्ष, तारक
नदी सरिता, तरंगिणी, अपगा, तटनी
नारी स्त्री, महिला, रमणी, वनिता , वामा, औरत , ललना
निकम्मा निखट्टू, निठल्ला, बेकार, अकर्मण्य
निमित्त लक्ष्य,प्रयोजन, हेतु, ध्येय
नमक लवण, रामरस, नोन (नून)
नित्य शाश्वत, सतत्, सर्वदा, सदैव , प्रतिदिन , रोज
निराला अनोखा, अनूठा, अद्भुत, विलक्षण
पंडित ज्ञानी, विद्वान, सुधी, कोविद, विज्ञ
पत्थर पाषाण, पाहन , प्रस्तर, अश्म
पति स्वामी, आर्यपुत्र , भतार, वल्लभ, बालम, नाथ
पत्नी प्रिया, भार्या,कांता, अर्द्धागिनी, वामांगी, जोरू, वामा, गृहिणी, औरत
पुत्र सुत, आत्मज, तनय, लड़का , बेटा
पुत्री सुता, आत्मजा, तनया, लड़की, बेटी, दुहिता
प्रतीप उल्टा , विपरीत , विलोम, विरूद्ध
प्रत्यक्ष सम्मुख, सामने, समक्ष, साक्षात् , दृष्टिगोचर
प्रांजल निर्मल, स्वच्छ, बेदाग , शुद्ध
पर्वत गिरि, मेरु, तुंग, अचल, पहाड़, शैल
पार्वती उमा, गौरी, शिवा, भवानी, गिरिराज कुमारी , सती
परशुराम भृगुनंदन, परशुधर , भार्गव
पृथ्वी अवनि , भू ,घरती, धरा ,वसुधा, मेदनी, मही , क्षिति, अचला ,वसुंधरा
फूल सुमन, प्रसून , पुष्प, कुसुम
बलराम बलभद्र, बल्देव, हलधर, हलायुध, बलवीर , हली
बगीचा उद्यान , उपवन , निकुंज , कुंज, फुलवारी
बंदर कपि, शाखामृग , मर्कट , कीश, हरि , कपीश
बलात्कार शीलभंग, शीलाघात, बलात् सम्भोग , सतीत्वहरण
बादल मेघ, घन, आरिद, जलद,जलधर
ब्रह्मा विधाता, विरंचि, चतुरानन, सृष्टिकर्ता , अब्जयोनि
ब्रह्माण विप्र, भूदेव, महीसुर, भूसर, द्विज
भण्डार गोदाम , आगार, मालखाना, संग्रहागार
भगिनी बहन, दीदी, सहोदरा, जीजी
भद्दा बेढब, बदशकल , कुरूप, बेडौल
भाग्य किस्मत , नसीब, नियति, मुकद्दर, प्रारब्ध
भौंरा भ्रमर, मधुकर, अलि, षट्पद , भृंग , मधुराज
भारत जम्बूद्वीप, आर्यावर्त, भरतखण्ड , हिदुस्तान
मनुष्य आदमी, मनुज , मानव, इंसान, मानुष
महादेव शिव, शंकर, चंद्रशेखर, गंगाधर, उमापति, त्रिपुरारि, शम्भू, त्रिलोचन, नीलकण्ठ , भूतनाथ
मदिरा सुरा, दारू, मद्य, शराब
महल प्रासाद, राजमहल, राजभवन, राजप्रासाद
महारानी महिषी, सम्राज्ञी, पटरानी, राजरानी
मांस गोश्त, आमिष, आमि, मीट
माता माँ, जननी, जन्मदात्री, मातु, मैया, महतारी, धात्री, प्रसू
मातहत अधीन, अवर, निम्नपदस्थ, अधीनस्थ
मुख्य प्रमुख, प्रवर, प्रधान,खास
मोर मयूर , सारंग, केकी, शिखी
मेढक मण्डूक,दर्दुर, वर्षाप्रिय
मोक्ष मुक्ति, कैवल्य, निर्वाण, परमपद
यमराज यम, धर्मराज,मृत्युपति, अंतक, श्रद्धदेव , काल
युवती तरूणी , किशोरी, नवोढ़ा , रमणी
युद्ध रण, जंग, लड़ाई, संग्राम
यमुना कृष्णा, कालिंदी, जमुना, सूर्यतनया, अर्कजा
रंक गरीब,कंगाल, दरिद्र,निर्धन, अंकिचन
रात्रि रात , निशा, रजनी, राका, विभावरी, रैन
रंडी वेश्या, गणिका, पतुरिया, मंगलमुखी
रावण दशानन, लंकाधिपति, लंकेश, दशकंधर, राक्षसराज
राजा नृप, भूप, नरेश, सम्राट, भूस्वामी, महीप, नरेश
रोष गुस्सा, अमर्ष ,क्रोध ,कोप
लक्ष्मण शेषावतार, लखन, रामानुज, सौमित्र
लक्ष्मी कमला, सिंधुसुता , श्री , रमा, पद्मा, हरिप्रिया
लज्जा शर्म,हया,लाज,संकोच, व्रीडा
लोहा लौह, अयस, सार
वंदना अर्चना, स्तुति, आराधना
विष जहर, गरल, माहुर, हलाहल
वक्ष उर, वक्षस्थल, उदरस्थल, सीना, छाती
विधवा राँड , पतिहीना, अनाथा
विलासी भोगी, विषयी, कामी, कामुक, लंपट
विषम बेमेल, अनमेल, असंगत, असमान
वीर्य धातु, शुक्र, रेता
व्यभिचारिणी स्वैरिणी, कुलटा, छिनाल, पुंश्चली
व्याध बहेलिया , आखेटक, शिकारी, लुब्धक, अहेरी
विष्ठा मल, गुह, पुरीष
शत्रु बैरी, रिपु, अमित्र, अरि
शीघ्र तुरंत, तत्क्षण ,जल्दी, आशु, सत्वर
शेर वनराज, मृगराज, सिंह, केशरी, पंचानन, नाहर,केहरि, मृगेंद्र
श्मशान दाहस्थल, मरघट, मसान
शिक्षा तालीम, सीख, ज्ञान
षड़यंत्र साजिस, कुचक्र, दुरभिसंधि
संध्या गोधूलि, दिनांत, प्रदोषकाल
संस्थापक मूलकर्त्ता , प्रवर्तक
समीक्षा आलोचना, मीमांसा, समालोचना, विवेचना
समुद्र उदधि , जलधि, रत्नाकर, सिंधु, सागर
सूर्य दिन, दिवाकर, रवि, भानु, भास्कर, आदित्य, सविता
स्तन कुच, उरोज, छाती, पयोधर
स्याही मसि, काली, रौशनाई
स्वर्ण सोना , कनक, कंचन, हेम, हिरण्य
स्वर्ग गोलोक, बैकुंठ, परमधाम, जन्नत, सुरलोक, द्यो
सुगंध महक, सुवास, परिमल, खुशबू, वास
हंस सरस्वतीवाहन. मराल, मुक्तभुक्
हनुमान बजरंगबली, मारूतिनंदन, रामदूत्, पवनसुत, आंजनेय , कपिश
हाथी गज, कुंजर, कुम्भी, हस्ती, नाग, करी
हिरण मृग, हरिण , कुरंग , सारंग
हिमालय गिरिराज , हिमगिरि, हिमाचल
क्षत आहत, जख्मी, अभ्याहत, उपहत
त्रुटि भूल, गलती, चूक
ज्ञानी विद्वान, जानकार, पंडित, सुधी

 


Comments are closed.

वेबसाइट के होम पेज पर जाने के लिए क्लिक करे

Donate Now

Please donate for the development of Hindi Language. We wish you for a little amount. Your little amount will help for improve the staff.

कृपया हिंदी भाषा के विकास के लिए दान करें। हम आपको थोड़ी राशि की कामना करते हैं। आपकी थोड़ी सी राशि कर्मचारियों को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

[paytmpay]