UP TET उच्च. प्राथमिक स्तर
ANSWER KEY (EXAM. DATE- 19-12-16)
भाषा-1 हिन्दी


1: गद्य-शिक्षण में काठिन्य निवारण किया जा सकता है

(1)चित्र दिखाकर
(2)वस्तु को प्रत्यक्ष दिखाकर
(3)माडल दिखाकर
(4)उपर्युक्त सभी

उत्तर- 4


2: प्राथमिक स्तर पर कविता-शिक्षण उपयोग नही होगा

(1 ) जिसे छात्र सरलता से समझ सके |
(2) जो कविताएँ छात्रों की सृजनशीलता बढाने वाली हों |
(3) जो कविताएँ अन्तर्राष्ट्रिय वादों से सम्बन्धित हों |
(4) जिनमें नीति, हास्य, वीरता, देशभक्ति जैसी भावनाएँ निहित हों |
उत्तर- 3


3: ‘हिन्दी भाषा और साहित्य’ नामक ग्रन्थ के लेखक हैं

(1) भगवत शरण उपाध्याय
(2) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(3) डा. श्यामसुन्दर दास
(4) डा. हरदेव बाहरी
उत्तर – 3


4: भाषा सिखाने का सही क्रम है :

(1) बोलना, श्रवण करना, पढना, लिखना
(2) श्रवण करना, बोलना, पढना, लिखना
(3) बोलना, पढना, श्रवण करना, लिखना
(4) श्रवण करना, पढना, बोलना, लिखना
उत्तर – 2


5: लेखक से सम्बन्धित नहीं है

1 बैठने का उचित ढंग
2 शुद्ध उच्चारण
3 लेखनी पकङने का ढंग
4 आँखो से कागज की दूरी
उत्तर – 2


6:भाषा शिक्षक में होना आवश्यक नही है

1 व्याकरण का ज्ञान
2 सुन्दर लेख
3 विषय और मूल्यांकन विधियों का ज्ञान
4 रसायनों का ज्ञान होना
उत्तर – 4


7:उपन्यास एवं विवेच्य विषयवस्तु की दृष्टि से असंगत युग्म है

1 वरदान- रजवाङों की दासियों की समस्याओं पर |
2 सेवासदन- गणिका समस्या एवं विवाह से सम्बन्धित समस्या पर |
3 प्रेमाश्रय- कृषक जीवन की समस्याओं पर |
4 कायाकल्प- साम्प्रदायिक समस्या योगाभ्यास व पुनर्जन्मवाद पर |
उत्तर – 3


8:‘आचरण की सभ्यता’ के निबंधकार है?

भारतेंदु हरिश्चंद्र
सरदार पूर्णसिंह
महावीर प्रसाद द्विवेदी
बालकृष्ण भट्ट
उत्तर- 2


9:‘विरासत’शब्द का अर्थ है

प्रकृति से प्राप्त
पुरखों से प्राप्त
मित्रों से प्राप्त
मूल्य देकर खरीदा हुआ
उत्तर- 2


10: ‘निर्बल’ का विलोम शब्द है

(1)सुदृढ़
(2)सबल
(3)बाहुबली
(4)समुन्नत
उत्तर-2


11: हिंदी का प्रथम मौलिक उपन्यास किसे माना जाता है ?

नूतन ब्रह्मचारी
तितली
त्याग पत्र
परीक्षा गुरु
उत्तर- 4


12: “तद्भव” पत्रिका कहाँ से प्रकाशित होती है ?

बनारस
दिल्ली
लखनऊ
जबलपुर
उत्तर -3


13:“या लकुटी अरु कामरिया पर राज तिहूँ पुर को तजि डारौं |”किसकी पंक्ति है?

सूरदास
नंददास
रसखान
मीराबाई
उत्तर- 3


14:तद्भव शब्द है

अँधेरा
प्रकाश
रात्रि
चंद्र
उत्तर- 1


15:‘आँख एक नहीं कजरौटा दस-दस ‘-लोकोक्ति का क्या अर्थ है?

व्यर्थ आडंबर
आँख में काजल लगाना
आँख को देखभाल करना
लाइलाज बीमारी
उत्तर - 1


16:निम्न में से पुल्लिंग शब्द है

रात
बात
गीत
मात
उत्तर - 3


17:‘राम ने सुरेश के साथ मित्रता का निर्वाह किया’ इसमें भाववाचकसंज्ञा संज्ञा है

राम
सुरेश
निर्वाह
मित्रता
उत्तर -4


18:‘मेरा घर इसी शहर में है’ –में कौन सा विशेषण है?

गुणवाचक विशेषण
सार्वनामिक विशेषण
संख्यावाचक विशेषण
परिमाणबोधक विशेषण
उत्तर - 2


19:पिता ने समझाया कि सदा सत्य बोलना चाहिए|यह वाक्य उदाहरण है

सरल वाक्य का
इच्छावाचक वाक्य का
मिश्र वाक्य का
आज्ञावाचक वाक्य का
उत्तर - 3


20:‘कृतज्ञ’किसका संक्षिप्तीकरण है?

उपकार करने वाला
उपकार कराने वाला
किये हुए उपकार को न मानने वाला
किये हुए उपकार को मानने वाला
उत्तर- 4


21:शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है

श्रृंगार
श्रृंगार
श्रृंगार
श्रृगार
उत्तर- 1


22:‘कटहरा शब्द का तत्सम रुप क्या है?

कटहल
कङवा
काष्ठगृह
कंटफल
उत्तर – 3


23:‘अत्याचार’ शब्द में उपसर्ग है


अत्
अति
अत्या
उत्तर – 3


24:निम्नलिखित पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?

बालधी बिसाल बिकराल ज्वाल जाल मानौ,
लंकलीलिबै को काल रसना पसारी है |
उपमा और रुपक
यमक और श्लेष
उत्प्रेक्षा और अनुप्रास
अनुप्रास और यमक
उत्तर – 3


25:रसों को उदित और उद्दीप्त करने वाली सामग्री क्या कहलाती है ?

विभाव
अनुभाव
स्थायीभाव
संचारीभाव
उत्तर – 1


26:“जहाँ सुमति तहँ संपति नाना, जहाँ कुमति तहँ विपति निदाना” पद में कौन सा रस है ?

करूण
भयानक
श्रृंगार
शान्त
उत्तर – 4


27:शुद्ध वाक्य है

राम ने एक थैला और दो पुस्तकें खरीदी |
राम ने एक थैला और दो पुस्तकें खरीदीं|
राम ने एक थैला और दो पुस्तकें खरीदा |
राम ने एक थैला और दो पुस्तक खरीदे |
उत्तर –2


28:‘महोत्सव’ का सही सन्धि – विच्छेद क्या है?

महा+उत्सव
महो+उत्सव
महोत्+ सव
महे+ उत्सव
उत्तर – 1


29:‘चौमासा’ में समास है

व्दिगु
द्वन्द्व
कर्मधारय
तत्पुरूष
उत्तर – 1


30:‘चूहा बिल से बाहर निकला’ – में कौन सा कार है?

सम्प्रदान कारक
अपादान कारक
करण कारक
सम्बन्ध कारक
उत्तर – 2


One response to “UP TET उच्च. प्राथमिक स्तर-भाषा-1 हिन्दी – 2016”

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

वेबसाइट के होम पेज पर जाने के लिए क्लिक करे

Donate Now

Please donate for the development of Hindi Language. We wish you for a little amount. Your little amount will help for improve the staff.

कृपया हिंदी भाषा के विकास के लिए दान करें। हम आपको थोड़ी राशि की कामना करते हैं। आपकी थोड़ी सी राशि कर्मचारियों को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

[paytmpay]