देशज , संकर और विदेशी शब्द

 

  देशज , संकर और विदेशी शब्द – उद्गम के आधार पर शब्द के पाँच भेद माने जाते है | जो निम्न है –

  1. तत्सम शब्द
  2. तद्भव शब्द
  3. देशज शब्द
  4. संकर शब्द
  5. विदेशी शब्द

अगले अध्याय में तत्सम और तद्भव शब्दों का अध्ययन किया जा चुका है | यहाँ हम देशज , संकर तथा विदेशी शब्दों का संक्षिप्त अध्ययन करेंगे |

 

देशज शब्द – वे शब्द जिनके व्युत्पत्ति की जानकारी नहीं है बोल चाल के आधार पर स्वत: निर्मित हो जाते है ;उसे देशज शब्द कहते है | इन्हे देशी शब्द  भी कहा जाता है |

प्रमुख देशज शब्दों के उदाहरण    

 

लोटा घोटाला जगमग
गड़बड़ चटपट खुसुर-पुसर
झिलमिल झुग्गी पों –पों
टोटी कांय –कांय धड़ाम
बक-बक ठक- ठक ठन- ठन
सर-सर टक्कर डकारा
खटपट खर्राटा उटपटांग`
टुच्चा काका बाबा
झाड़ धक्का तोंद
डिबिया चपटा लाला

 

 

संकर शब्द – ऐसे शब्द जो अलग-अलग भाषाओं से मिलकर बने हैं ;उसे संकर शब्द कहते है |

संकर शब्द के उदाहरण

बम ( अंग्रेजी ) + वर्षा ( हिंदी ) = बमवर्षा

रेल ( अंग्रेजी ) + गाड़ी (हिंदी ) = रेलगाड़ी

टिकट ( अंग्रेजी ) + घर ( हिंदी ) = टिकटघर

अश्रु ( हिंदी ) + गैस ( अंग्रेजी ) = अश्रुगैस

विदेशी शब्द – जो शब्द विदेशी भाषा के हैं ; परंतु हिंदी में उन शब्दों का प्रचलन हो रहा है | ऐसे शब्द विदेशी शब्द कहे जाते हैं | विदेशी शब्द हिंदी भाषा में इस प्रकार घुल –मिल गये है कि उनको पहचानना मुश्किल है |

फारसी शब्दों  के उदाहरण

अदा आदमी आमदनी
अफसोस आबरू उम्मेदवार
कमर कमीना कबूतर
खर्च खुराक खामोश
खुश कुश्ती गोश्त
गिरफ्तार गुलाब खरगोश
चश्मा चरखा चाबुक
चाकू चपलूस चिराग
चेहरा जहर जागीर
दाग दूकान देहात
बाग बहरा बीमार
मुफ्त मजा मुर्गा
मोजा सरदार सूद
सितार शादी मलाई
दिल बेहूदा दीवार
पैमाना पारा पलंग
हफ्ता तीर शोर

 

अरबी शब्दों के उदाहरण     

अक्ल अदालत अमीर
अजीब आखिर आदत
औरत अजायब इज्जत
इम्तिहान एतराज एहसान
उम्र कब्र कुर्सी
किताब खत खबर
तकिया तारीख मुकदमा
तमाशा तनखाह मुहावरा
फकीर वकील हवालात
हाकिम हिम्मत लिफाफा
हौसला हुक्म हाल
सिफारिश जनाब जहाज
बाकी बहस दलाल
किला कसूर जिस्म

 

तुर्की शब्दों के उदाहरण

आका कुली ताश
चाबुक बेगम बहादुर
तोप लाश मुगल
कैंची चमचा चेचक

 

अंग्रेजी शब्दों के उदाहरण

अपील  आर्डर कोर्ट
पुलिस ईंजन अस्पताल
फण्ड नोटिस डिग्री
समन रेल स्कूल
जज रजिस्टर कॉपी
डीजल मीटिंग पिन
बोर्ड इंटर हाईस्कूल
मिडिल प्राईमरी मोटर

 

पुर्तगाली शब्दों के उदाहरण

अचार संतरा पपीता
आलू काजू गोभी
कमीज गमला फीता
आलमारी आलपीन बटन
बाल्टी पीपा पादरी
पिस्तौल तम्बाकु चाबी
परात तौलिया नीलाम

 

 

तिब्बती शब्द – डाँडी , थुलमा ,

जापानी शब्द – रिक्शा

चीनी शब्द – लीची, चाय ,

फ्रेंच शब्द – कूपन , कारतूस, काजू , मेयर , सूप , मीनू , अंग्रेज |

डंच शब्द –बम , ड्रिल , चिड़िया, तुरूप |

रूसी शब्द – बुजुर्ग |

यूनानी शब्द – एटलस , एटम , एकेडमी


Comments are closed.

वेबसाइट के होम पेज पर जाने के लिए क्लिक करे

Donate Now

Please donate for the development of Hindi Language. We wish you for a little amount. Your little amount will help for improve the staff.

कृपया हिंदी भाषा के विकास के लिए दान करें। हम आपको थोड़ी राशि की कामना करते हैं। आपकी थोड़ी सी राशि कर्मचारियों को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

[paytmpay]