मुहावरे की परिभाषा –

मुहावरा अरबी भाषा का शब्द है ,जिसका शाब्दिक अर्थ होता है -‘अभ्यास’ | हिंदी मे ऐसे वाक्यांश को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़ कर विशेष अर्थ को व्यक्त करते है |

वाक्य प्रयोग करने के नियम –

वाक्य प्रयोग करने के सामान्य नियम निम्न है –

1- सर्वप्रथम मुहावरे का अर्थ जानना आवश्यक है |

2- इसके बाद एक सार्थक वाक्य का निर्माण करेंगे |

3- वाक्य इस प्रकार होना चाहिये जो मुहावरे के अर्थ को व्यक्त करता हो ,परंतु वाक्य प्रयोग मे मुहावरे का अर्थ नही लिखा जाता , बल्कि मुहावरे को ही वाक्य प्रयोग में लिखा जाता है |

4- उदाहरण के रुप में यदि हम ‘नौ दो ग्यारह होना ‘मुहावरे का वाक्य प्रयोग करेंगे तो सबसे पहले उसके अर्थ पर ध्यान देंगे |इस मुहावरे का अर्थ है -भाग जाना| वाक्य प्रयोग इस प्रकार करेंगे कि भाग जाना अर्थ न लिख कर नौ दो ग्यारह लिखेंगे |
जैसे -पुलिस को देख कर चोर नौ दो ग्यारह हो गये |

प्रमुख मुहावरे और उंनके अर्थ –

मुहावरे अर्थ
आँख का तारा बहुत प्यारा|
अंधे की लकड़ी होना एक मात्र सहारा होना|
आँखों में धूल डालना धोखा देना |
अपने पैरों पर खड़ा होना स्वावलम्बी होना |
आग मे घी डालना उत्तेजित करना|
आस्तीन का साँप मित्र के रुप मे छिपा घातक शत्रु |
काम तमाम करना मार डालना |
चम्पत होना भाग जाना |
छप्पर फाड़ देना अनायास धन प्राप्त होना |
छातीपर मूँग दलना कष्ट देना |
लोहे के चने चबाना बहुत मुश्किल काम होना |
नाकों चने चबवाना बहुत तंग करना |
चार चाँद लगाना शोभा बढ़ाना |
कीचड़ उछालना दोष लगाना|
दाल में काला होना रहस्य छिपा होना|
दाँत खट्टे करना परेशान करना |
अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना अपनी प्रशंसा स्वयं करना |
आग बबूला होना अत्यधिक क्रोधित होना |
आटे दाल का भाव मालूम होना वास्तविकता का पता चलना |
आँखे दो चार होना प्रेम हो जाना |
अपना उल्लू सीधा करना स्वार्थ सिद्ध करना |
ओखली में सिर देना कष्ट सहने को तैयार होना |
गड़े मुर्दे उखाड़ना पुरानी बातें खोलना |
कान पर जूँ न रेंगना कोई परवाह न करना |
उल्टी गंगा बहना नियम के विपरीत कार्य करना|
नौ दो ग्यारह होना भाग जाना |
एक और एक ग्यारह होना एकता मे बल होना |
आसमान टूट पड़ना भारी विपत्ति आना |
ईद का चाँद होना बहुत समय बाद मिलना |
कोल्हू का बैल होना एक जगह पड़े रहना |
खरी खोटी सुनाना बुरा भला कहना |
घाव पर नमक छिड़कना दु:खी को और दु:खी बनाना |
ईंट का जवाब पत्थर से देना दुष्ट के साथ दुष्टता का व्यवहार करना |
चुल्लू भर पानीमें में डूब मरना अत्यधिक लज्जित होना|
गुड़ गोबरा करना काम बिगाड़ना|
कच्चा चिट्ठा खोलना कमजोरियों को विस्तार से बताना |
अपने पाँव आप कुल्हाड़ी मारना स्वयं अपनी हानि करना |
लहू के घूँट पीना अपमान का उत्तर तक न देना |
दाँतों तले उंगली दबाना चकित रह जाना |
नाकों चने चबवाना बहुत तंग करना |
अँगारे सिर पर धरना विपत्ति मोल लेना |
अंगद का पैर होना असम्भव कार्य होना |
अँगूठा दिखाना इनकार करना |
अंग –अंग फूले न समाना अत्यधिक प्रसन्न होना |
अक्ल चरने जाना बुद्धि भ्रष्ट होना |
अन्न जल उठना मृत्यु के सन्निकट होना |
अंधो में काना राजा मूर्खों के बीच कम ज्ञान वाला श्रेष्ठ होता है|
अंधे के हाथ बटेर लगना भाग्यवश इच्छित वस्तु मिलना |
अपना राग अलापना दुसरों की अनसुनी कर अपने स्वार्थ की बात करना|
आँखे नीची होना लज्जित होना |
ईंट से ईंट बजाना खुलकर लड़ाई करना |
आधा तीतर आधा बटेर अधूरा ज्ञान |
ईमान बेचना विश्वास समाप्त करना|
आसमान पर दिमाग चढ़ना अत्यधिक घमंड होना |
ऐसी तैसी करना अपमानित करना |
उँगली पर नचाना संकेत पर काम करवाना |
उड़ती चिड़िया के पंख गिनना कार्य व्यपार को देखकर व्यक्तित्व को जान जाना |
कागजी घोड़ा दौड़ाना कोरी कागजी कार्यवाही करना |
कलेजे पर पत्थर रखना धैर्य धारण करना|
कान खाना निरंतर बातें करके परेशान करना|
कान भरना चुगली करना |
काला अक्षर भैंस बराबर बिल्कुल अनपढ़ |
कीचड़ उछालना लांछन लगाना|
कुत्ते की मौत मरना बुरी तरह मरना |
कोल्हू का बैल अत्यंत परिश्रमी |
खटाई में डालना उलझन पैदा करना |
खून का प्यासा होना जानी दुश्मन होना |
खेल खिलाना प्रतिपक्षी को समय देना |
खाक में मिलना नष्ट होना |
गूलर का फूल अलभ्य वस्तु होना |
घर का दीपक कुल की कीर्ति को बढ़ानेवाला |
घोड़े बेचकर सोना निश्चिंत होना |
घी के दिये जलाना खुशी मनाना |
घर की खेती सहज में मिलनेवाला पदार्थ |
खून सूख जाना भयभीत होना |
चिकना घड़ा होना निर्लज्ज होना|
चोर की दाढ़ी में तिनका वास्तविक अपराधी का बिना पूछे बोल पड़ना |
जली कटी कहना व्यंग पूर्ण बात कहना |
ट्स से मस न होना विचलित न होना |
डूबते को तिनके का सहारा संकट मे छोटी सी वस्तु का सहायक होना |
तलवे चाटना खुशामद करना |
ठकुरसुहाती करना चापलूसी करना |

2 responses to “मुहावरे”

  1. narendra pardhi says:
  2. narendra pardhi says:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

वेबसाइट के होम पेज पर जाने के लिए क्लिक करे

Donate Now

Please donate for the development of Hindi Language. We wish you for a little amount. Your little amount will help for improve the staff.

कृपया हिंदी भाषा के विकास के लिए दान करें। हम आपको थोड़ी राशि की कामना करते हैं। आपकी थोड़ी सी राशि कर्मचारियों को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

[paytmpay]