अनेकार्थी शब्द :-

भाषा में बहुत ऐसे शब्द है जो एक से अधिक अर्थ का बोध कराते है ,ऐसे शब्दों को अनेकार्थी शब्द कह्ते है |

जैसे – कनक शब्द सोना,धतूरा,गेंहू के अर्थ मे प्रयोग होता है |

शब्द अनेकार्थी शब्द
अनन्त समुद्र , आकाश , सर्पों का राजा , ब्रह्म , अन्तहीन |
अर्थ प्रयोजन , मतलब , धन , तात्पर्य |
अली भ्रमर , सखी |
अर्क रस , आक , सूर्य |
अज बकरा , ब्रह्म , दशरथ के पिता का नाम , ब्रह्मा |
अम्बर बादल , आकाश , वस्त्र |
अंक नाटक के अंक , गोद , परिच्छेद , संख्या के अंक |
अंकुश हाथी पर नियंत्रण हेतु लोहे का हुक, रोक ,बंधन |
अंचल क्षेत्र, साड़ी का छोर |
अक्षत चावल का दाना ,सम्पूर्ण ,अखण्ड |
अनल वायु ,पित्त ,आग ,परमेश्वर ,जीव ,विष्णु|
अमृत अमर ,घी ,सूर्य , न मरा हुआ ,विष ,जल
उत्तर जवाब , बाद का , एक दिशा , अगला |
कनक सोना , गेहूँ , धतुरा |
कमल एक पुष्प , निर्लिप्त, पंकज, पानी, आँख की पुतली ,पीलिया रोग |
कपि चंचल , बन्दर ,हाथी, ईश्वर |
कंचन लाल कचनार , सोना , धन- सम्पति, धतुरा ,निर्मल |
कर टैक्स , हाथी की सूण्ड , हाथ , किरण |
कर्ण कुन्ती का पुत्र , कान , समकोण त्रिभुज में समकोण के सामने की भुजा |
गुण रस्सी , स्वभाव , धनुष की डोर , ओज , माधुर्य , साहित्य में प्रसाद |
गौ वाणी , बैल , गाय , पृथ्वी , इन्र्दिय ,दिशा |
गुरु दीर्घ स्वर , शिक्षक , दीक्षा देने वाला , भारी |
घन लोहे का बड़ा हथौड़ा , ठोस , बादल , घना |
जनक राजा जनक , पिता , उत्पन्न करने वाला |
जड़ निर्जीव , वृक्ष की मूल (जड़) , मूल कारण , मूर्ख,अचेतन |
तात भाई , पिता , गुरु ,पूज्य व्यक्ति हेतु सम्बोधन,मित्र |
तारा नक्षत्र ,आँख की पुतली |
तीर किनारा, वरण, सीमा |
तनया पुत्री ,गिरि,कलिंग |
दण्ड एक व्यायाम ,डण्डा,सीमा |
द्विज पक्षी , वैश्य ,दाँत, ब्राह्मण ,क्षत्रिय|
दल मांसल भाग , समूह |
नकुल चौथा पाण्डव ,नेवला|
नाग एक देश ,एक जाति ,बदल ,हाथी ,बदल, पर्वत ,साँप |
नग वृक्ष ,पर्वत, नगीना,अदद |
नाक आकाश मण्डल ,स्वर्ग , नासिका ,मगर, नाक से निकलने वाला श्वेत तरल पदार्थ |
नागर नगरवासी , नम्र, नामहीन,चतुर |
नगेश हिमालय ,सुमेरु,पर्वतों का राजा |
नदी सरिता, दरिया |
प्रकाश स्पष्ट , खुला, धूप ,प्रसिद्ध ,दीप्ति |
पतंग पक्षी ,नौका, एक खिलौना, सूर्य , विष्णु , दीपक की लौ पर उड़ने वाला कीट|
पद स्थान, गीत , पैर, छंद का चरण |
पत्र पंख ,पत्ता, चिट्ठी , पुस्तक का पृष्ठ |
पयोधर बादल ,समुद्र |
पत्नी सहधर्मिणी, भार्या, परिणीता|
पय शुक्र ,वीर्य ,अन्न, दूध ,जल, ओज, शक्ति,आहार |
फल लाभ . भाले की नोंक |
फूल घूटने की गोल हड्डी, पुष्प, एक आभूषण ,श्वेतकुष्ठ का दाग |
बाल बालक ,अनाज की बाली , रोम,दूध |
बादल मेघ , अभ्र, दूधिया रंग का एक पत्थर|
बाण बाणभट्ट ,बाणासुर ,तीर ,निशाना, गाय का थन |
बिजली तड़ित, रगड़, एक गहना ,विद्युत , आम की गुठली के भीतर का गूदा |
भुजंग जार ,पति ,विदूषक ,साँप, सीसा |
माधव शहद से बना , वासंती ,कृष्ण, मक्खन |
मित्र सूर्य , बारह आदित्यों मे से एक , दोस्त |
मधु शराब , शहद , बसंत ऋतु , चैत्र मास , पराग , मीठा |
मंगल वीर, शुभ, सौभाग्य ,एक दिन ,एक ग्रह |
रस आनंद ,स्वाद, साहित्य का रस , गन्ने या फलों का रस , जल ,अमृत , सार |
रज धूल , भस्म , सार, तरल पदार्थ |
राग गाने की लय , प्रेम , आसक्ति ,रागिनी |
राजा शासक , धनी, प्रिय ,स्वामी, एक उपाधि |
लक्ष्य निशाना , बहाना, उद्देश्य ,अभीष्ट वस्तु |
लगन चाह , मुहूर्त, लगाव, संलग्न |
वन जंगल , समूह ,बाग, घर , जल, फूलों का गुच्छा |
वर्ण अक्षर , रंग ,जाति, रूप, वंश प्राशंसा , समाज के चार वर्ण |
वर दूल्हा , श्रेष्ठ , वरदान , आशीर्वचन |
वार दिन, प्रहार, अवसर , बारी |
वारिद बादल , जल देने वाला , नागर मोथा |
विधि ब्रह्मा , कानून , भाग्य ,रीति |
शशांक चंद्रमा , मोर , एक राजा |
श्रुति वेद , संज्ञा, कान , ज्ञान , सुनना ,कथन , उक्ति |
शिखा चोटी , किरण ,ज्वाला |
संज्ञा चेतना ,नाम, सूर्य की पत्नी, जानकारी , समझ |
साधना आराधना ,उपासना, कार्यसिद्धि , अभ्यास करना |
सारंग मोर , साँप , कोयल,स्त्री ,रात्रि, बादल ,एक राग ,कमल|
सूर्य सूरज , मदार का पौधा , उच्च पद , मित्र |
सुरभि सुगंध ,वसंत ,कामधेनु |
स्रोत सोता, धारा, ज्ञानेंद्रिय ,जरिया|
स्नेह तेल , प्रेम,चिकनाई |
सोम सोम रस , कुबेर ,सोमवार, चंद्र , स्वर्ण |
हय घोड़ा ,इंद्र, एक छंद का नाम |
हंस पक्षी , आत्मा , सूर्य |
हरि विष्णु , वानर , सिंह ,मोर ,तोता, कामदेव |
हर शंकर , हरण ,आग |
हलधर किसान , बैल , बलराम |
हार पराजय , गले का आभूषण , पुष्प माला |
हेम सोना , हिम , जल , बुध ग्रह , धतूरा |

3 responses to “अनेकार्थी शब्द”

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

वेबसाइट के होम पेज पर जाने के लिए क्लिक करे

Donate Now

Please donate for the development of Hindi Language. We wish you for a little amount. Your little amount will help for improve the staff.

कृपया हिंदी भाषा के विकास के लिए दान करें। हम आपको थोड़ी राशि की कामना करते हैं। आपकी थोड़ी सी राशि कर्मचारियों को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

[paytmpay]