राजनीति के छाया में तुम खेल रहे,क्यो इतने गंदे खेल।
आजाद कराने में इस मुल्क को,कितनो को हुई थी जेल।

धूमिल कर दी तुमने,आजाद भगत,सुखदेव की कहानी।
जननी जन्मभूमि हेतु,जब प्राण गवां दी झांसी की मर्दानी।
मिट गए जो धरती खातिर,जरा याद करो उनकी कुर्बानी।
यादों को घोल पी गए तुम,सावरकर-सुभाष की बलिदानी।

कौटिल्य के इस धरती पर अब तर्कशास्त्र नही चलता है।
विदुर के हस्तिनापुर में अब,राजशास्त्र नही खुलता है।
कालिदास का ज्ञान यहां अब,तिल-तिल कर मरता है।
भूल गए है सब यहां,हिंदुस्तान गाँव में अब भी बसता है।

चाणक्य के इस धरती पर,नीति के जगह कुनीति है।
राम राज्य चली गई,अब रावण वाली यहां रीति है।
विवेकानंद का जन्म यहां,दुनिया मे बुद्ध की नीति है।
संस्कार भूले हम,सभ्यता अब तड़प-तड़प कर जीती है।


About Author


satyam

Other posts by

वेबसाइट के होम पेज पर जाने के लिए क्लिक करे

Donate Now

Please donate for the development of Hindi Language. We wish you for a little amount. Your little amount will help for improve the staff.

कृपया हिंदी भाषा के विकास के लिए दान करें। हम आपको थोड़ी राशि की कामना करते हैं। आपकी थोड़ी सी राशि कर्मचारियों को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

[paytmpay]