कोरोना वायरस आया लड़ने,
हमारे हिन्दुस्तान. से|
इसे मिटाओ मिलकर सब
ये हमें मारेगा जान से|
घरों से बाहर मत. निकलो,
मत दिखलाओ नादानी|
सड़कों पर. मत घूमो,
करो ना अपनी मनमानी|
जो जहाँ है,वहीं यदि रहता|
देशहित में थोड़ा ,कष्ट सहता|
वो ही है , सच में महान|
उसका मैं करता हूँ ,गुणगान|
करता है यदि कोई,
सच्चा भारत माँ से प्यार|
जान ले वो एक जगह रहना,
है कोरोना वध का हथियार|
युक्ति कोरोना के वध की,
कविता के माध्यम से बताता विशाल
एक. जगह रहने से ही,
आएगा कोरोना का काल|
करो सभी जन कर्तव्य पालन,
दे रहा हूँ मैं सभी को सुझाव|
लाकडाउन में घर में रहकर,
कोरोना वायरस को मिटाओ|
पहली बार मिला है हमको,
देश बचाने का ऐसा मौका|
बिना करे कुछ घर में रहकर,
मारो दुश्मन के खिलाफ चौका|
कोई बहुत जरूरी काम हो,
तब ही बाहर जाओ|
बाहर जाने से पहले तुम,
मुँह- नाक पर मास्क लगाओ|
कोरोना वायरस को मिटाकर ,
हो जाओ सभी जन खुशहाल|
युक्ति सभी को खुश करने की,
कविता के माध्यम से बताता विशाल|
कवि:– विशाल श्रीवास्तव [ इण्टर मीडिएट परीक्षा 2020 ]
मो:7897643007
जिला — फर्रूखाबाद (उत्तर प्रदेश
Please donate for the development of Hindi Language. We wish you for a little amount. Your little amount will help for improve the staff.
कृपया हिंदी भाषा के विकास के लिए दान करें। हम आपको थोड़ी राशि की कामना करते हैं। आपकी थोड़ी सी राशि कर्मचारियों को बेहतर बनाने में मदद करेगी।